फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people paid tribute to martyrs, people demand for revenge

पूर्व सैनिक लीग ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी 

Fri, 15 Feb 2019 11:07 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 15 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
people paid tribute to martyrs, people demand for revenge
बनबसा में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

 पुलवामा, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए पूर्व सैनिक लीग ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। आतंकी घटना से आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शुक्रवार को पूर्व सैनिक स्टेशन बाजार में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीर कालू सिंह चौक पर एकत्र हुए। पूर्व सैनिकों ने आतंकी हमले की घोर निंदा की।

विज्ञापन


उन्होंने भारत सरकार से इसका मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठाई। पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान, जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीदों का नाम रहेगा आदि नारे लगाए। इस दौरान पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष आरएस देव, रघुवीर सिंह, हयात सिंह, हेमंत राय, शिवराज सिंह, नारायण सिंह, महेंद्र सिंह, चांद सिंह, खीम सिंह बिष्ट, हयात सिंह बिष्ट, नर सिंह, त्रिलोक सिंह, सीबी बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विभिन्न संगठनों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
लोहाघाट (चंपावत)। आतंकी हमले का विभिन्न संगठनों ने कड़ा विरोध करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। स्टेशन बाजार में भाजपा लोहाघाट नगर अध्यक्ष हेमंत पांडेय, भाजपा जिला मंत्री नवीन बोहरा, मुकेश बगौली, जोगेंद्र बोहरा, प्रकाश मेहता, कमल बोहरा, दिनेश पुनेठा, नवीन करायत, बाबा हसमत हुसैन, नरेश फर्त्याल, गिरीश करायत, दीप चतुर्वेदी आदि ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इधर लोहाघाट थाने में एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में एसआई देवेंद्र मेहता, राकेश रोंकली, अशोक वर्मा, एलआईयू कर्मी ज्ञान प्रकाश, बंटी राणा, फायर विभाग के प्रभारी एफएसओ मोहन सिंह थापा, एलएफएम नरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र खर्कवाल, सुनील जोशी, भूपेंद्र सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यकों और व्यापारियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
बनबसा (चंपावत)। आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को जनाक्रोश सड़क पर उतर आया। पूर्व सैनिकों, व्यापारियों और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूूंककर आक्रोश जताया। उन्होंने सरकार से तुरंत कार्रवाई कर पाकिस्तान को उसी की भाषा में सबक सिखाने की मांग उठाई है। 


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रफी अंसारी, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद के नेतृत्व में लोगों ने पहले दो मिनट का मौन रख हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली दी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। उन्होंने मांग उठाई कि सर्जिकल स्ट्राइक की तर्ज पर पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमले का बदला लिया जाए। प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष सीबु, वाहिद, शकीर अहमद, फईम खान, मुनीद खान, सलीम, विपीन लोहिया, नवीन कापड़ी, लईक अहमद, नवी अहमद, रिहान, कासीम, वाहीद नुर, सोमपाल, मो. आमीन, वाहिद हुसैन, रिजवान आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed