{"_id":"6489fcf5b3de87fa380a431b","slug":"people-of-ward-3-who-are-facing-water-problem-demonstrated-tanakpur-news-c-8-1-167399-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड तीन के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड तीन के लोगों ने किया प्रदर्शन
Wed, 14 Jun 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पानी संकट के जूझ रहे नगर के वार्ड तीन के लोगों ने बुधवार को कॉलोनी में जल संस्थान के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन कर पानी की समस्या जल्द दूर किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के बड़े हिस्से में लोग पिछले डेढ़ माह से पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन विभाग जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने को कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने जलापूर्ति जल्द सुचारू नहीं हुई तो जल संस्थान कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
गर्मी में नगर के वार्ड संख्या तीन में रेलवे स्टेशन मार्ग और रेलवे कॉलोनी के समीप के क्षेत्र में लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। बुधवार को उन्होंने सभासद रईस अहमद के नेतृत्व में जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभासद रईस ने बताया कि डेढ़ माह से प्रभावित क्षेत्र के घरों में पानी की आपूर्ति ठप है। लोग घर से दूर हैंडपंप के सहारे पानी की जरूरत पूरी करने को विवश हैं। बताया कि विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सभासद ने कहा कि जल्द जलापूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो वे विभाग के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रिजवान, आमीन, शाबारून, रूक्साना आदि शामिल थे।
कोट
वार्ड तीन में कई स्थानों पर पेड़ों की जड़ों से लाइन चोक थी। जड़ों को निकाल कर ज्यादातर क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है। लाइन के शेष हिस्से को भी चेक कराया जा रहा है। बिजली कटौती के कारण टंकियां नहीं भर पाने से भी जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
- विपिन चंद्र कलौनी, जेई जल संस्थान।