फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People of champawat will go to Lohaghat for treatment!

तो चंपावत के लोगों को लोहाघाट में मिलेगा इलाज!

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
People of champawat will go to Lohaghat for treatment!
लोहाघाट अस्पताल का मुआयना करते डीएम व अन्य अफसर। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र चंपावत जिला अस्पताल की तमाम स्वास्थ्य सेवाओं को यहां से 13 किलोमीटर दूर लोहाघाट शिफ्ट किया जा सकता है। ये व्यवस्था अस्थाई रूप से होगी। इस संभावना को टटोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अफसरों ने लोहाघाट उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का मुआयना किया। फिलहाल इस पर अंतिम रूप से निर्णय नहीं लिया गया है। इस पर दोनों अस्पतालों के मुख्य चिकित्साधीक्षक मंत्रणा कर डीएम को सुझाव देंगे। जिला अस्पताल को कोविड-19 की महामारी के मद्देनजर डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। इसमें कुल 66 बैड हैं। इस वक्त 1 जून की रात से कोविड-19 के 21 संक्रमित मरीज यहां आइसोलेट किए गए हैं। इसके चलते 2 जून को जिला अस्पताल में इलाज नहीं हुआ, बल्कि यहां की ओपीडी एक निजी अस्पताल में चलाई गई। अलबत्ता 3 जून से डेडिकेटेड सेंटर के ब्लाक में बैरिकेड कर फिर से जिला अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद हो रही दिक्कत को देखते हुए प्रशासन जिला अस्पताल के उपचार की समूची व्यवस्था को अस्थाई रूप से लोहाघाट कराने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इसके चलते अब डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह,सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी और सीएमएस डॉ. आरके जोशी सहित कई अधिकारियों ने लोहाघाट अस्पताल का मुआयना कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा लोहाघाट से जिला अस्पताल की ओपीडी, आपात सेवा व गर्भवती महिलाओं से संबंधित उपचार करने की संभावनाओं पर विचार किया। अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। लोहाघाट व चंपावत के सीएमएस को अपनी राय देने को कहा गया है। ---- ::: चार हफ्ते तक पहले भी बंद रही थी जिला अस्पताल की ओपीडी : चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) की सेवाएं कोरोना महामारी को लेकर शुरू हुए लॉकडाउन के कुछ दिनों बाद भी बंद रही थी। यहां 30 मार्च से 26 अप्रैल तक भी ओपीडी सेवा बंद रही थी। इस दौरान सिर्फ आपात सेवा ही संचालित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed