{"_id":"6692bc8bc407ede56c0e555a","slug":"people-in-panic-after-seeing-leopard-in-broad-daylight-in-dobabhagu-champawat-news-c-229-1-shld1026-110242-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डोबाभागू में दिन दहाड़े तेंदुआ दिखने से दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डोबाभागू में दिन दहाड़े तेंदुआ दिखने से दहशत में लोग
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
बाराकोट विकासखंड के डोबाभागू में तेंदुए के आबादी में आने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है।
ग्राम प्रधान हेमा देवी, बलदेव तिवारी, जगदीश तिवारी, बसंती तिवारी, राधा तिवारी, उमेश तिवारी आदि ने बताया कि गांव में कई महीनों से तेंदुआ कई मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है। कहा कि दिन दहाड़े तेंदुए के आबादी में दिखने से लोग अकेले आने जाने में लोग घबरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार गांव में पिंजरा लगाने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द पिंजरा न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इधर काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि वन कर्मियों की ओर से गांव में गश्त कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद