फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People have been quenching their thirst with water and streams for ten days

Champawat News: दस दिन से नौलों, धारों से प्यास बुझा रहे लोग

Sat, 13 Jul 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 13 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
People have been quenching their thirst with water and streams for ten days
बाराकोट के ईजडा में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से सूखे पड़े नल।
लोहाघाट (चंपावत)। सलना इजड़ा पेयजल योजना ध्वस्त होने से बाराकोट ब्लाॅक के कई गांवों में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। दस दिनों से नलों में पानी न आने से ग्रामीण गधेरों और नौलों से पानी ढोकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल्द पेयजल योजना को ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन पूर्व सलना से आने वाली पेयजल लाइन टूटने से नौमाना, कनियाना, इजडा, चौंरा, देगांव, लोहाश्री, बसोड़ी आदि क्षेत्रों में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण ग्रामीण गधेरों, नौलों से पानी ला रहे हैं। कामकाजी महिलाओं का पूरा समय पानी लाने में ही व्यतीत हो रहा है जिससे अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण गोपाल सिंह जगदीश चंद्र, दीपक सिंह, राजू कुमार, प्रकाश चंद्र, सुमित सिंह, पार्वती देवी, मुन्नी देवी,जानकी देवी, हीरादेवी, सरस्वती देवी आदि ने बताया कि शीघ्र पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। इधर, जल संस्थान के अभियंता प्रशांत वर्मा ने बताया बीते दिनों बारिश में सलना इजडा लाइन टूटी हुई है। टीम को भेजा गया है शीघ्र ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed