फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People has protested.

Champawat News: मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 Apr 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 19 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
People has protested.
बागेश्वर। वर्ष 2011 से स्वीकृत पैठांण-दारसिंग-भंतोला सड़क के निर्माण की मांग केे लिए दारसिंग के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क सुविधा का जल्द लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन




डीएम को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि 12 साल पहले सड़क की सर्वे हो गई थी लेकिन अब तक निर्माण नहीं हुआ है। विभाग से जानकारी हासिल करने पर वन भूमि हस्तांतरण के चलते सड़क निर्माण नहीं होना बताया जा रहा है। सड़क नहीं बनने से लोगों को रोजमर्रा का सामान लेने, चिकित्सा, स्कूल आदि के लिए रोजाना गांव से बनलेख तक तीन किमी की दौड़ लगानी पड़ती है। सामान ढोकर लाने में लोगों को परेशानी होती है तो बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंच गई है लेकिन उनके गांव की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द मामले का संज्ञान लेकर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। इस मौके पर खड़क सिंह बोरा, खुशाल सिंह बोरा, भूपाल राम, दीवान सिंह बोरा, शेर सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 18 बीजीएस 04 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed