{"_id":"5d4c53ae8ebc3e6ce1393ca0","slug":"people-given-memorandum-to-sdm-tanakpur-news-hld352201354","type":"story","status":"publish","title_hn":"घसियारा मंडी नाले के कटाव से सुरक्षा की मांग, शारदा चुंगी के लोगों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घसियारा मंडी नाले के कटाव से सुरक्षा की मांग, शारदा चुंगी के लोगों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते शारदा चुंगी कॉलोनी के लोग।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की शारदा चुंगी कॉलोनी वार्ड एक में घसियारा मंडी नाले से मकानों की ओर हो रहे कटाव से चिंतित लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा दीवार बनाए जाने की मांग की है। बृृहस्पतिवार को इस बाबत लोगों ने एसडीएम दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपा।
इधर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार और प्रभारी ईओ तहसीलदार खुशबू पांडेय ने कटाव क्षेत्र का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग को जल्द वायर क्रेट्स डालने के निर्देश दिए हैं।
शारदा घाट में बाढ़ सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग ने सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया है लेकिन घसियारा मंडी की ओर से आने वाले नाले के तट पर बसे लोगों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश में नाले के उफान पर आने से मकानों की ओर तेजी से कटाव हुआ है जिससे आसपास के कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
पूर्व सभासद मुकेश साहू के नेतृत्व में वार्ड के लोगों ने तहसील पहुंच एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई। ज्ञापन देने वालों में ललित, हरीशंकर, राजेश, भुवन, धनंजय, सनी मौर्य, राकेश सक्सेना, राजेश सक्सेना, महेश कश्यप, राम बहादुर, बाबूराम कश्यप, जितेंद्र आदि शामिल थे।