फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People from many colonies are upset at slow pace of work

कार्य की धीमी रफ्तार से परेशान हैं कई कालोनियों के लोग    

Wed, 24 May 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर Updated Wed, 24 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
People from many colonies are upset at slow pace of work
टनकपुर में जल संस्‍थान द्वारा खोदा गया गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
। राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य से सड़क से लगे विष्णुपुरी, नईबस्ती, ज्ञानखेड़ा आदि कालोनियों के लोग पेयजल और आवागमन को लेकर परेशान हैं। चौड़ीकरण कार्य के चलते पिछले डेढ़ माह से कालोनी के संपर्क मार्ग बंद पड़े हुए हैं। सड़क के किनारे नाली निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनें अभी तक सुचारु नहीं हो पाई हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। लोगों की इन समस्याओं को संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश उभर रहा है। 
विज्ञापन


सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शहर क्षेत्र से लगे हिस्से में चौड़ीकरण कार्य शुरू हुए करीब दो माह का समय बीत गया है। अभी तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार आम लोगों पर भारी पड़ रही है। एनएचएआई द्वारा सड़क के किनारे नाली बनाने के लिए की गई खुदाई के दौरान ज्ञानखेड़ा, विष्णुपुरी कालोनी, नईबस्ती, कार्की फार्म आदि क्षेत्रों की पेयजल लाईन ध्वस्त हो चुकी है। इन क्षेत्रों के लोग पिछले डेढ़ माह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि जरूरत भर का पानी जुटाने के लिए लोगों को पूरी रात जागना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि जलसंस्थान ने जहां लाईन जोड़कर जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की भी है।  लेकिन नलों में ऐसा दूषित पानी आ रहा है कि पीना तो दूर लोग इसका अन्य कामों में भी प्रयोग करने से लोग बच रहे हैं। विष्णुपुरी कालोनी में तो आवागमन के रास्ते भी बंद पड़े हैं। पूर्व ग्राम प्रधान राजू भंडारी, सविता बिष्ट, डीडी जोशी, रेखा पांडेय, चंद्रशेखर तिवारी, हरीप्रसाद प्रजापति, सोमनाथ प्रजापति आदि ने बताया कि राजमार्ग से कालोनी में प्रवेश करने वाले संपर्क मार्गों में बिछाई गई पेयजल लाईन से अवरोध बना हुआ है। कालोनी के संपर्क मार्गों के मुहाने पर जलसंस्थान द्वारा इस तरह घरेलू कनेक्शन जोड़े गए हैं कि किसी भी तरह के वाहन से आवाजाही संभव नहीं है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

       
नाली निर्माण पूर्ण न होने से बाधित है जलापूर्ति       
जलसंस्थान के एई प्रेमजी श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था रोडवेज वर्कशॉप के सामने स्थित ग्रामीण ट्यूबवैल से जुड़ी है। ट्यूबवैल के समीप सड़क किनारे एनएचएआई द्वारा टीआरसी तक नाली का निर्माण पूरा नहीं किए जाने से जलापूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। नाली निर्माण होते ही जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। विष्णुपुरी कालोनी में संपर्क मार्गों के मुहानों पर दिए गए कनेक्शनों से यदि आवागमन बाधित हो रहा है तो कनेक्शन प्वाइंटों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।       
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed