{"_id":"59a452394f1c1bdd018b460c","slug":"people-filed-250-complaints-in-the-janata-darbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में लोगों ने 250 शिकायतें दर्ज कराईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में लोगों ने 250 शिकायतें दर्ज कराईं
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में लगे बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वन पंचायत सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों ने 250 शिकायतें दर्ज कराईं। इस मौके पर 50 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। 300 छात्राओं गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत 1.87 करोड़ रुपये एफडी, अनुसूचित जाति की पुत्री की शादी अनुदान योजना के अंतर्गत 73 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये के चेक और स्वजल विभाग की ओर से 14 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण प्रोत्साहन योजना के तहत छह-छह हजार रुपये के चेक बांटे।
जनता दरबार में विधायक कैलाश गहतोड़ी ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रार्थनापत्रों, शासन स्तर की समस्याओं निस्तारण के लिए जल्दी कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। जनता दरबार में अधिकतर समस्यायें मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता से संबंधित रहीं। सुरक्षा दीवार निर्माण, चिकित्सा सुविधा, पेंशन, पेयजल, विद्युत, शिक्षकों की नियुक्ति, सड़क आदि से संबंधित मांगें उठाई गईं। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने अधिकारियों को स्थल पर ही हल हो सकने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान करने और दीर्घकालीन शिकायतों को संबंधित विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिला स्तरीय समस्याओं का एक माह में निस्तारण करें। वहां सीडीओ एसएस बिष्ट, पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ. एमएस बोरा, सीवीओ डॉ. भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, जीबी जोशी, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, समाज कल्याण अधिकारी बंशीधर पंत आदि थे।
श्रम विभाग ने किया 32 श्रमिकों का पंजीकरण
चंपावत। जनता दरबार में समाज कल्याण, बाल विकास, पशुपालन आदि विभागों की ओर से अपने स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी पर्चे आदि के माध्यम से दी गई। ग्राम्य विकास की ओर से 55 बीपीएल प्रमाणपत्र, छह जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 75 परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने के साथ श्रम विभाग की ओर से 32 श्रमिकों का पंजीकरण भी किया गया। कृषि तथा उद्यान विभाग द्वारा 3500 रुपये की दवाइयां बांटी गई।