फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three youths were Misdeeds a minor for two years Champawat Uttarakhand news in hindi

Champawat: दो साल से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहे थे तीन युवक, मां की तहरीर पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Dec 2024 02:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 04 Dec 2024 02:51 PM IST
सार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप को तीनों  युवकों ने कबूल किया है। एसआई राधिका भंडारी को मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Three youths were Misdeeds a minor for two years Champawat Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो साल से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों पर दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है। दो दिसंबर को क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने की तहरीर दी। तहरीर में उसने बताया कि तीन युवक उसकी बेटी के साथ वर्ष 2022 से दुष्कर्म करते आ रहे हैं।

विज्ञापन


कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोपाल सिंह बिष्ट (19) पुत्र भुवन सिंह बिष्ट, निवासी जूप, गोविंद सिंह बिष्ट (21) निवासी चंपावत और नवप्रभात तड़ागी (19) निवासी चंपावत के खिलाफ धारा 64/351 (2)/351(3), 5 एल/5एन/6 और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया कि तीनों ने जुर्म कबूल किया है। एसआई राधिका भंडारी को मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Mosque Dispute:  समिति करेगी मस्जिद के दस्तावेजों की जांच...दूसरी तरफ आंदोलन की तैयारी में बजरंग दल
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग की मां की तहरीर के आधार पर तीन युवकों पर पॉक्सो में मामला दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दो आरोपी युवक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। -अजय गणपति, एसपी चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed