फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: पहाड़ के मानक से अधिक क्षमता की बस को रोका

Fri, 06 Jun 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 06 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
टनकपुर (चंपावत)। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से हाईवे पर यातायात नियमों को लेकर सख्ती तेज हो गई है। हरियाणा के कैंथल से संगल लेकर रीठा साहिब जा रही बस को पहाड़ के मानक से अधिक क्षमता होने पर ककराली गेट के पास रोक दिया गया। सभी संगत को सात मैक्स वाहनों से भेजा गया। जबकि एक पिकअप वाहन में भी अधिक संगत मिलने पर अन्य वाहन से भेजा गया।
विज्ञापन

एआरटीओ मनोज बगौरिया ने बताया कि जोड़ मेला 9, 10, 11 जून को है। संगत का रीठा साहिब में आने का क्रम जारी है। शुक्रवार को ककराली गेट के पास पहाड़ के मानक से अधिक क्षमता की बस को रोका गया। सवार संगत को मैक्स वाहनों से भिजवाया गया।
विज्ञापन

संगत को यातायात नियमों के लिए जागरुक किया गया। इस बीच एक पिकअप वाहन में मानक के विपरीत एक चालक, दो यात्री से अधिक संख्या में संगत मिली।
मानक के अनुसार एक चालक और दो यात्री होने चाहिए। विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र से तत्काल सात मैक्स वाहनों की व्यवस्था कराई। विभाग की ओर से यातायात नियमों को लेकर अभियान जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed