{"_id":"666c784b53c12cba320c31f9","slug":"people-face-problems-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1010-109223-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ग्रोथ सेंटर के ऊपर जबरन निर्माण कार्य कराया तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ग्रोथ सेंटर के ऊपर जबरन निर्माण कार्य कराया तो आंदोलन
Fri, 14 Jun 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर स्थित ग्रोथ सेंटर की छत पर प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य कराए जाने की सुगबुगाहट पर लौह शिल्पियों ने गहरी नाराजगी जताई है। लौह शिल्पियों ने प्रशासन पर लौह कार्य में जुटे अनुसूचित जाति के लोगों का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सीएम को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने ग्रोथ सेंटर की छत पर निर्माण कार्य न करने का लिखित आश्वासन न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रगति आजीविका महिला ग्राम संगठन राइकोट कुंवर की अध्यक्ष नारायणी देवी, लौह शिल्पी अमित कुमार के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। भेजे ज्ञापन में कहा कि लोहाघाट के ग्रोथ सेंटर में कार्य कर अनुसूचित जाति वर्ग के सौ से अधिक लोगों का परिवार पल रहा है। ग्रोथ सेंटर में तैयार लौह उत्पादों के चलते जिले और राज्य का नाम पूरे देश में फैला हुआ है।
ग्रोथ सेंटर के भूतल में कार्यशाला तथा प्रथम तल में लोहे के बर्तनों और औजारों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जबकि ग्रोथ सेंटर की छत पर कच्चे लोहे को धूप की रोशनी में सुखाया जाता है। अमित का कहना है कि प्रशासन ग्रोथ सेंटर की छत में कोई निर्माण कार्य कराने की तैयारी कर रहा है, इसके लिए कई बार विभागीय अधिकारियों ने नाप जोप भी कर ली है। ज्ञापन भेजने वालों प्रिया देवी, शांति देवी, सरोज कुंवर, सरस्वती देवी, ज्योति विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।