{"_id":"64398f2bee14be38fb02bb86","slug":"people-face-problems-champawat-news-c-8-1-112174-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दो साल से नहीं हुई उपनल कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दो साल से नहीं हुई उपनल कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Fri, 14 Apr 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नरसिंहडांडा में भेंट कर उनको वर्षों से कार्यरत उपनल कर्मचारियों की विभिन्न समस्या से अवगत कराया। बताया कि वर्तमान में कर्मचारियों को 15 से 20 वर्ष की सेवा राज्य सरकार को देते हुए हो गए हैं लेकिन सरकार उनके भविष्य के बारे में सोचने के बजाय समय-समय पर उनको नौकरी से हटा रही है। पिछले दो वर्षों से उपनल कर्मचारियों के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और उनको इस महंगाई के दौर में भी 10 से 12 हजार रुपये में अपने परिवार का भरण-पोषण करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने उपनल कर्मचारियों की पीड़ा को सुनते हुए उनकी समस्याओं का जल्द शासन स्तर से समाधान करने का भरोसा दिलाया। वहां उपनल संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पवन डुंगरिया, कोषाध्यक्ष अमित भट्ट, प्रदीप कुमार, पुष्कर, रमेश पंत, हरीश मुरारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन