पहाड़ चढ़ा हाथियों का झुंड: कोट केंद्री गांव में दहशत, हाथियों ने तोड़े स्कूल में दरवाजा, जान बचाने फिरे लोग
पहाड़ चढ़कर कोट केंद्री पहुंचे हाथी झुंड ने स्कूल में किचन का दरवाजा तोड़ अंदर रखे बर्तनों को रौंदकर नष्ट किया है। परिसर में लगे सोलर पैनल को भी चकनाचूर किया है। वहीं हैंडपंप और स्टैंड पोस्ट को उखाड़ फेंका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहते हैं कि हाथी पहाड़ नहीं चढ़ता, लेकिन यहां हाथियों के झुंड ने इस कहावत का मिथक तोड़ा है। मैदान से पहाड़ चढ़कर हाथियों का झुंड कोट केंद्री पहुंच गया है। वहां हाथियों ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल में तोड़फोड़ और खेतों में फसल रौंदी है। गांव में हाथी झुंड देखकर ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग ने शीघ्र सुरक्षात्मक कार्रवाई की मांग की है।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूरन राम ने बताया कि पहाड़ चढ़कर कोटकेंद्री पहुंचे हाथियों के झुंड ने स्कूल में किचन का दरवाजा तोड़ अंदर रखे बर्तनों को रौंदकर नष्ट किया है। परिसर में लगे सोलर पैनल को भी चकनाचूर किया है। वहीं हैंडपंप और स्टैंड पोस्ट को उखाड़ फेंका है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात
कुछ दिन पहले भी हाथी झुंड गोविंद सिंह, सतीश सिंह, त्रिलोक सिंह की अदरक, केले की खेती तबाह कर चुके हैं। गांव में बिजली नहीं है। सोलर पैनलों से ही रात में उजाले की व्यवस्था है। गांव में हाथी झुंड पहुंचने से ग्रामीण भयभीत हैं। जगत सिंह, चंदन सिंह, माधो सिंह, मदन सिंह, गोविंद सिंह, प्रधानाचार्य कुंदन सिंह बोहरा आदि ने वन विभाग से हाथी झुंड को गांव से लगे जंगल से मैदान की ओर खदेड़े जाने की मांग की है।