फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face problems beacause doctors are on leave.

Champawat News: लोहाघाट के छह अनुबंधित डॉक्टर काफी समय से गायब

Sat, 15 Apr 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 15 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
People face problems beacause doctors are on leave.
चंपावत। लोहाघाट उप जिला अस्पताल के छह डॉक्टर पिछले काफी समय से गायब हैं। इन अनुबंधित गैर हाजिर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा है। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर इस माह के शुरू में जन प्रतिनिधियों ने मुखरता से आवाज उठाई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। उसने पिछले कुछ समय से गायब छह अनुबंधित डॉक्टरों की जानकारी स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजकर जरूरी कार्रवाई करने का आग्रह किया। पत्र में कहा कि ये डॉक्टर पिछले काफी समय से अवकाश मंजूर कराए बगैर लोहाघाट अस्पताल से गैर हाजिर हैं। इन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गैर हाजिर अनुबंधित डॉक्टरों की ओर से उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।
विज्ञापन


अनुपस्थित डॉक्टर:
अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप खड़ायत, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. हर्षा शर्मा, निश्चेतक डॉ. अभिलाषा कोहली, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश बाठला, डॉ. संयम मल्होत्रा और डॉ. अंबरीश कुमार सिंह।
विज्ञापन

बाक्स
बुरे हाल में है लोहाघाट अस्पताल
चंपावत। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में लोहाघाट, पाटी और बाराकोट ब्लॉक के भी लोग आते हैं लेकिन सुविधाओं की कमी से लोगों को इलाज नहीं मिल पाता है। स्टाफ की कमी से यहां का आईसीयू और ट्रॉमा सेंटर शुरू नहीं हो पा रहा है। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी काम नहीं कर रहा है। अस्पताल में छह (फिजिशियन, सर्जन, अस्थिरोग, ईएनटी सर्जन, चर्म रोग और स्त्रीरोग) विशेषज्ञों के पद भी खाली हैं। एमएस डॉ. जुनैद कमर का कहना है कि खाली पदों को भरने का पत्र भेजने के साथ व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed