फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People celebrate harmony day

समरसता दिवस के रूप में मनाई डा. आंबेडकर की पुण्य तिथि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
People celebrate harmony day
संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर रीठा साहिब में माल्यार्पण करते एससी-एसटी मह? - फोटो : CHAMPAWAT
संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि को शुक्रवार को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। रीठा साहिब में एससी-एसटी महासंघ के अध्यक्ष पनी राम ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष एसएस खड़ायत, पीएलवी हयात रात, भुवन राम आदि ने कहा कि डा. आंबेडकर की ओर से निर्मित दूरदर्शी संविधान से हर किसी को समान अधिकार मुमकिन हो सके हैं। लोहाघाट में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सहभोज का आयोजन किया। आंबेडकर छात्रावास में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी नारायण सिंह ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

बामसेफ के अध्यक्ष दीवानी राम टम्टा की अध्यक्षता और एबीवीपी के नगर मंत्री व छात्रसंघ महासचिव राहुल जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल ढेक, जिला संयोजक विवेक पुजारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद बगौली, उपाध्यक्ष आकाश थापा, नीरज सक्टा, रोबिन मेहता, रोशन लाल, पवन कुमार, दिनेश कुमार, लीला मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सुधारक थे बाबा साहब
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उत्तराखंड एससी एसटी इंपलाइज यूनियन और डॉ. आंबेडकर मिशन एवं फाउंडेशन ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के त्याग और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। कहा कि साहब समाज सुधारक, राजनेता, लेखक और संपूर्ण भारत को समरसता प्रदान करने वाले जननेता के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत को सौंपा और हर जाति, धर्म, वर्ग के लोगों को एक सूत्र में रखने का कार्य किया। इस मौके पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष महेश मुरारी, फाउंडेशन के जिला प्रभारी धरम राम, हरिनंदन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
बेड़ीनाग में आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान संरक्षक कैलाश चन्याल, डीके पंत, हुकम सिंह बोरा, विरेंद्र सिंह बोरा, रोशन कुमार, कमलेश, अजय, भगवान प्रसाद, विजय, आशीष आदि मौजूद रहे।

उधर, धारचूला में अभाविप कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप बोरा, पीयूष उपाध्याय, इंदर खोलिया, संजय देउपा, विजय बसेड़ा, चंद्रशेखर भट्ट, हेमंत मेहता, प्रियंका टोलिया, योगिता, हेमा भंडारी, चंद्रकला, सूरज, राहुल, कमल, नवीन, विजय, धीरज, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed