फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People angry when insects come with water in tap

Champawat News: नल में पानी के साथ कीड़े आने पर भड़के लोग

Sat, 02 Sep 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
People angry when insects come with water in tap
लोहाघाट में नल के पानी के साथ आ रहे कीड़े। स्रोत: नगरवासी
लोहाघाट (चंपावत)। जल संस्थान की ओर से नगर में दिए गए संयोजनों से पानी के साथ कीड़े आने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने जल संस्थान पर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर की आदर्श कॉलोनी के सभासद नवीन नाथ गोस्वामी, लीलांबर गहतोड़ी, खड़क सिंह, कमल जोशी, सुंदर सिंह, दीपक सिंह आदि ने बताया कि जल संस्थान की ओर से उनके मोहल्ले में तीसरे दिन पानी की सप्लाई करता है। उसमें भी उन्हें मात्र 15-20 मिनट ही पानी मिल पाता है। कहा कि पानी में कीड़े आ रहे हैं। पेयजल के लिए वह नर्सरी गधेरे और अक्कलधारे से पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि जल संस्थान से कई बार नालियों में डाले गए पाइप निकालने की मांग की जा चुकी है। नालियों में लीकेज पाइप के कारण कीड़े युक्त गंदा पानी घरों तक आ रहा है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यदि विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली पर सुधार नहीं किया तो वे जनता को साथ लेकर आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि पानी को शुद्ध रखने के सारे प्रयास किए गए हैं। नलों में पानी के साथ कीड़े कहां से आ रहे हैं इसकी जांच की जाएगी। लोगों को पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
--
मांग के सापेक्ष मिल रहा मात्र 30 फीसदी पानी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लिए प्रतिदिन 2160 केएल पानी की आवश्यकता है। जिसके सापेक्ष 30 फीसदी भी पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर के लिए लोहावती नदी, बनस्वाड़, फोर्ती गधेरे, ऋषेश्वर स्थित नलकूप से पानी की सप्लाई की जाती है। नगर में वर्षभर पेयजल किल्लत बनी रहती है। संवाद

कोट
लोहावती नदी में बनी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना ही नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए एकमात्र विकल्प है। पेयजल की शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है। पानी को फिल्टरेशन, क्लोरोनेशन के बाद वितरित किया जा रहा है। - पवन बिष्ट, सहायक अभियंता जल संस्थान लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed