{"_id":"375cefcddbc6b5a750a162f3c2b145fe","slug":"patwari-recruitment-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों में 77 अभ्यर्थी अनफिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों में 77 अभ्यर्थी अनफिट
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
Updated Wed, 17 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) शारीरिक दक्षता परीक्षा के तीसरे दिन 24 अभ्यर्थी अनफिट होकर आउट कर दिए गए। इस तरह पहले तीन दिनों में कुल 77 अभ्यर्थी बाहर हो चुके हैं। बुधवार को कुल 155 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अनुक्रमांक 601 से 800 नंबर तक के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इस परीक्षा में दौड़ के अलावा लंबाई तथा सीने की नपत ली जा रही है। आयोजन मेें उप जिला मजिस्ट्रेट भगत सिंह फोनिया, सीएस डोभाल, नरेश दुर्गापाल, निर्मला बिष्ट, कलक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, एपीडी केएन तिवारी, सीओ आरएस रौतेला, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, पीआरडी के डीओ हरीश जोशी, परीक्षा निरीक्षक पीतांबर भट्ट, पीटीआई दामोदर कापड़ी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन