पहले दिन 131 अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार को पुलिस लाइन में डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की मौजूदगी में शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। पहले दिन दो सौ अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था, जिसमें से 163 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। 32 अभ्यर्थी सीना, वजन तथा ऊंचाई में निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर सके। दक्षता परीक्षा की दौड़ में 23 महिला एवं 108 पुरुषों सहित कुल 131 अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी अभ्यर्थी निर्धारित समय से पूर्व दौड़ पूर्ण करने में सफल रहे।
महिलाओं में महिमा, मीरा बोहरा, निशा और पुरुषों में हरीश चंद्र, प्रकाश सिंह, ललित सिंह सबसे तेज दौडे़। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए भर्ती की सभी प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की जा रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एसडीएम भगत सिंह फोनिया, निर्मला बिष्ट, नरेश दुर्गापाल, सीएस डोभाल, सीमा विश्वकर्मा, केएन तिवारी, सीओ आरएस रौतेला, आरएस धामी, हरीश जोशी, पीतांबर भट्ट, दामोदर कापड़ी, कुंवर राम सहित राजस्व उपनिरीक्षक और चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
भर्ती दौड़ के चलते राजमार्ग में लगा जाम
पटवारी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एनएच पर दौड़ कराने के कारण यातायात व्यवस्था डायवर्ट रही, लेकिन अधिकांश वाहन चालकों को इसकी जानकारी न होने के कारण चंपावत कोतवाली से मुख्य बाजार तक एक घंटे तक जाम लग गया। बाद में दौड़ खत्म होने पर यातायात सुचारु हो सका। पुलिस की ओर से बनलेख से ललुवापानी होते हुए चंपावत तक यातायात मार्ग डायवर्ट किया गया है। 24 फरवरी तक अभ्यर्थियों की दौड़ के दौरान एक से दो बजे तक एनएच पर ट्रैफिक का रूट परिवर्तित रहेगा।
24 तक प्रस्तुत करें पर्वतीय निवास प्रमाण पत्र
डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने पटवारी भर्ती प्रक्रिया में ऊंचाई और सीने में छूट चाहने वाले पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों से 24 फरवरी तक पर्वतीय निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा है।