{"_id":"698a0f9a440657f0d20b58c0","slug":"pati-residents-wait-for-parking-traffic-jams-become-a-problem-champawat-news-c-229-1-shld1026-135395-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाटी के लोगों को पार्किंग का इंतजार, जाम बन रहा मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाटी के लोगों को पार्किंग का इंतजार, जाम बन रहा मुसीबत
Mon, 09 Feb 2026 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
पाटी बाजार। संवाद
पाटी (चंपावत)। पाटी बाजार में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे पार्क वाहनों के चलते कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
पाटी ब्लॉक मुख्यालय 84 ग्राम पंचायतों का केंद्र है। यहां तहसील, बैंक, अस्पताल, खंड और उप शिक्षाधिकारी कार्यालय और डिग्री कॉलेज स्थित हैं। हर रोज विभिन्न गांवों से लोग अपने जरूरी काम से पाटी बाजार आते हैं लेकिन वाहन पार्क करने की जगह नहीं होने के कारण कई बार उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार बाजार से एक किमी दूर जाकर वाहन पार्क करने पड़ते हैं।
टैक्सी चालकों के लिए भी वाहन पार्क करना आसान नहीं होता है। ऐसे में सवारी भर कर उन्हें जल्द ही जाना पड़ता है। वाहन अधिक होने पर कई बार लंबा जाम भी लग जाता है। समस्या से निजात के लिए क्षेत्र के लोग लगातार पार्किंग निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुभाष पांडेय ने बताया कि पाटी में पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत है। वन भूमि निस्तारण के लिए केंद्र में प्रस्ताव भेजा गया है। आगे की कार्यवाही होने के बाद निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
पाटी बाजार में पार्किंग नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाहर से आने वाला जरूरी सामान भी उतराना मुश्किल होता है। यहां पार्किंग निर्माण बेहद जरूरी है। - प्रकाश भट्ट, व्यापारी, पाटी
टैक्सी पार्क करना आसान नहीं होता है। कई बार जाम की स्थिति हो जाती है। पार्किंग नहीं होने के कारण सड़क किनारे ही वाहन पार्क करने पड़ते हैं। हर रोज कई वाहन विभिन्न क्षेत्रों से यहां पहुंचते हैं। - बहादुर मेहता, टैक्सी चालक, पाटी