फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Passengers waiting for bus for four hours in the station

स्टेशन में चार घंटे तक बस के लिए इंतजार करते रहे यात्री

Wed, 08 May 2019 10:41 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 08 May 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Passengers waiting for bus for four hours in the station
चंपावत रोडवेज स्टेशन में बसों के इंतजार में बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन में बसों के आने के इंतजार में यात्रियों को चार से पांच घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। उसके बाद भी बस स्टेशन में बसें नहीं रुकने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन


बुधवार को पिथौरागढ़ जाने के लिए यात्रियों को बसें नहीं मिलने से चार घंटे से अधिक समय का इंतजार करना पड़ा। यात्री पिथौरागढ़ जाने के लिए सुबह सात बजे बस स्टेशन में पहुंच गए। यात्रियों ने बताया कि बसें सिर्फ 10 मिनट से अधिक समय तक भी रोडवेज स्टेशन में नहीं रुक रही हैं। यात्री सुनील जोशी ने बताया कि बस परिचालक सीट नहीं होने का हवाला देकर यात्रियों को बस में अंदर नहीं आने दे रहे हैं। उन्होंने परिचालक पर यात्रियों के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन


कोट 

पिथौरागढ़ जाने के लिए सुबह सात बजे बस स्टेशन में पहुंच गई थी। बसों में सीट नहीं मिलने से चार घंटे से अधिक समय हो गया है। 
मीरा जोशी, यात्री।

बस के इंतजार में सुबह छह बजे से बैठे हैं। पिथौरागढ़ जाना है, टनकपुर से आने वाली बसों में सीट नहीं मिल रही है। साथ में छोटे बच्चे होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा जोशी, यात्री।

बसों के इंतजार में काफी समय बर्बाद हो रहा है। अब तक प्राइवेट गाड़ियों से पिथौरागढ़ पहुंच जाते। 
त्रिवेनी, यात्री।

रोडवेज स्टेशन में पिथौरागढ़, टनकपुर से आने वाली बसों के रुकने का समय 10 से बढ़ाकर 20 मिनट कर दिया है। अगर जो बसें नहीं रुक रही हैं उनके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। --केएस राणा, एआरएम लोहाघाट। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed