फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Parents' performance on the downfall of Engineering College

इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाली को लेकर अभिभावकों का प्रदर्शन

Mon, 21 Aug 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 21 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Parents' performance on the downfall of Engineering College
इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाली को लेकर तहसील में प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज टनकपुर में भवन निर्माण कार्य की धीमी गति से गुस्साए अभिभावकों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा है कि निर्माण की धीमी गति होने से कॉलेज में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सीएम से बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण के साथ ही शिक्षण व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की। 

नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे अभिभावकों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम अनिल चन्याल के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अभिभावकों ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय प्रशासन पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून ने भवन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को अस्सी प्रतिशत भुगतान कर दिया है। धरातल में 50 प्रतिशत निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


कॉलेज में छात्रों को तो प्रवेश दे दिया गया, लेकिन फर्नीचर, लैब, लाइब्रेरी जैसी बुनियादी सुविधा नहीं है। स्थायी कर्मचारियों की तैनाती तक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अन्य कॉलेजों में पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो चुकी है, लेकिन यहां कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। इसका छात्र-छात्राओं के भविष्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्दी उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इनमें रघुवर सिंह, मंगल सिंह मर्तोलिया, राजेंद्र प्रसाद जोशी, नंदकिशोर जोशी, नवीन चंद्र भट्ट, बसंत सामंत, राजीव रावत, लक्ष्मण चंद, आनंद प्रकाश गुप्ता, सुरेश चंद्र गहतोड़ी, मिलाप सिंह महरा, जीवन मलवाल, हरीश चंद, दीप पांडेय, जगदीश जोशी आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed