फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Parents' performance against Saint Francis School

सेंट फ्रांसिस स्कूल के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन

Mon, 10 Apr 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 10 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Parents' performance against Saint Francis School
सेंट फ्रांसिस स्कूल की मनमानी के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
फीस के नाम पर सेंट फ्रांसिस स्कूल की कथित मनमानी और लूट-खसोट से तंग अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को एसडीएम से मिले अभिभावकों के शिष्टमंडल ने स्कूल में शिक्षा के नाम पर चल रहे व्यवसाय और प्रबंधन की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है। आगाह किया गया है कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जरूरी कार्रवाई नहीं की गई तो अभिभावक आंदोलन की राह पकड़ने को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी हरीश चंद्र कलौनी के नेतृत्व में एसडीएम से मिले अभिभावकों ने ज्ञापन सौंप बच्चों की पढ़ाई के नाम पर स्कूल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे अभिभावकों के आर्थिक शोषण की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि कक्षा एक से पांच तक 2640 रुपये और कक्षा छह से आठ तक के बच्चों से 2950 रुपये फीस ली जाती है। जून तक फीस वसूला जाती है जबकि अभिलेखों में नए सत्र में अप्रैल माह से फीस लेना दर्शाया जा रहा है। कॉपी, किताब और ड्रेस स्कूल से लेना अनिवार्य है जिसे मनमाने रेट पर बेच कर अभिभावकों की जेब काटने का धंधा चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा को व्यवसाय का रूप दे रखा है, जिससे अभिभावक मजबूरी में आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक माह का समय देते हुए आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में अवधेश जायसवाल, हर्ष वर्धन आर्या, सौरभ सक्सेना, राकेश जोशी, गिरीश भट्ट, सुनील कुमार, अशोक पाल, मंजू चंद, मीना बुराठी, निर्मला तिवारी, सुदर्शन लाल, विनोद पाठक, रश्मि पंत समेत करीब 60 अभिभावक शामिल हैं। इधर, इस मामले में स्कूल प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन नहीं हो पाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed