फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Parents and students demonstrated

अभिभावकों और छात्रों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Parents and students demonstrated
अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने व फीस वृद्घि के विरोध में प्रदर्श? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का सपना देखकर उन्होंने निजी विद्यालयों से नाम कटवाया और इस विद्यालय में प्रवेश लिया लेकिन विद्यालय में न तो अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई हो रही है और न विद्यालय में रिक्त पड़े रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान के शिक्षकों के पदों को ही भरा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आसपास के सभी विद्यालयों में पद रिक्त होते ही अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है लेकिन यहां अतिथि शिक्षक भी नहीं भेजे जा रहे हैं। अभिभावकों ने कहा कि पूर्व में वह बहुत कम शुल्क देते थे वर्तमान में छात्र-छात्राओं के शुल्क को कई गुना बढ़ा दिया गया है जिससे गरीब अभिभावकों पर काफी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जैसे तैसे अभिभावक बच्चों की फीस चुका रहे हैं लेकिन आशा के अनुरूप उनके बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर शुल्क जमा करने में अपनी असमर्थता जताई। पीटीए अध्यक्ष राजू अधिकारी का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्य शिक्षाधिकारी से भी मिले थे। उन्होंने कोरा आश्वासन दिया। चेतावनी दी कि शिक्षकों की तैनाती जल्द नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भीम राम कोहली, राम सिंह अधिकारी, मालती देवी, इंदु जोशी प्रकाश राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed