{"_id":"5de541b48ebc3e54f22ecc9d","slug":"parenents-should-give-better-values-to-sons-champawat-news-hld366340849","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों को दिए जाएं अच्छे संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटों को दिए जाएं अच्छे संस्कार
विज्ञापन
चंपावत में अपराजिता कार्यक्रम के तहत शपथ लेती जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और अन्य सदस्य।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और महिला सदस्यों के साथ संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने परिवारों में बेटों को अच्छे संस्कार देने आदि की राय बेबाकी से रखी।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित संवाद में महिला सदस्यों ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या को पाशविकता की संज्ञा दी। कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान इस बात से आंकी जाती है कि वहां महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं।
महिला सदस्यों ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए नियमित रूप से रात्रि गश्त करने, परिवारों में बेटों को अच्छे संस्कार देने, अपराधियों के परिवारों के सामाजिक बहिष्कार जैसी बेबाक राय रखी।
विज्ञापन
संवाद के बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने महिलाओं को अपराजिता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा, संगीता महर, रेखा गोस्वामी, प्रीति पाठक, किरन देवी, दीपा जोशी और सीमा मौजूद थे।
तेलगांना की घटना से न केवल कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठता है, बल्कि ये वारदात किसी भी सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा है। इस मामले के अपराधियों को भी चौराहे पर जिंदा जलाया जाना चाहिए।
ज्योति राय, अध्यक्ष, जिला पंचायत, चंपावत।
तेलगांना की नृसंश वारदात शर्मिंदगी पैदा करती है। हमें लड़कियों को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत करना होगा। दोषियों पर सख्त कार्यवाही से ऐसी वारादात कम हो सकती है।
सरिता बोहरा, सदस्य, जिला पंचायत, चंपावत।
तेलगांना में पशु चिकित्साधिकारी के साथ जो हुआ, वह कुछ देने के लिए महज मुद्दा बनकर न रहे। इससे सबक लिया जाना चाहिए। तुरंत फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए आरोपियों को कठोरतम सजा हो।
किरन देवी, सदस्य, जिला पंचायत, चंपावत।
तेलंगाना की घटना शर्मसार करती है। महिलाओं को किसी भी तरह के उत्पीडन का मुखर होकर विरोध करना चाहिए। साथ ही स्कूलों में भी ऐसी वारदातों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।
रेखा बोहरा, सदस्य, जिला पंचायत, चंपावत।