फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Panel of three doctors did post-mortem of the prisoner under consideration

तीन डाक्टरों के पैनल ने किया विचाराधीन कैदी का पोस्टमार्टम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Panel of three doctors did post-mortem of the prisoner under consideration
लोहाघाट (चंपावत)। न्यायिक बंदीगृह में विचाराधीन बंदी की मौत के तीसरे दिन परिजनों के पहुंचने के बाद डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शव लेकर परिजन बदायूं रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर अनिल गर्ब्याल ने जितेंद्र कुमार के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने किया है। पैनल में बाराकोट पीएचसी के प्रभारी अधिकारी डॉ.मंजीत सिंह, उप जिला अस्पताल लोहाघाट के चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर, डॉ.रविंद्र बोहरा शामिल रहे। एसडीएम गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। मौत की मजिस्ट्रेटी जांच टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव और मृतक का सामान परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि लोहाघाट के न्यायिक बंदीगृह के शौचालय में 26 जनवरी को जितेंद्र कुमार (22) निवासी खेड़ा कसनी बदायूं उत्तर प्रदेश का शव फंदे पर लटका मिला था। जितेंद्र किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में बंदीगृह में 12 जनवरी से बंद था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। इस मौके पर सीओ ध्यान सिंह, एसआई देवेंद्र मेहता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
लोहाघाट (चंपावत)। विचाराधीन कैदी जितेंद्र कुमार के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना था कि जितेंद्र आत्महत्या नहीं कर सकता था। बृहस्पतिवार की सुबह मृतक के परिजन लोहाघाट पहुंचे। जवान बेटे का शव देख उसकी मां अपनी सुधबुध खो बैठी। परिजनों ने जितेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed