फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pancheshwar dam in champawat

पंचेश्वर बांध : जंगलात की अनापत्ति के लिए नौ संयुक्त टीमें गठित

Tue, 25 Jul 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Tue, 25 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pancheshwar dam in champawat
भाखड़ा नहर से मिला युगल का शव

चंपावत। प्रस्तावित पंचेश्वर बांध निर्माण को लेकर जंगलात की अनापत्ति के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की नौ संयुक्त टीमें गठित की गई है। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण के लिए राजस्व विभाग, वन विभाग, यूजर एजेंसी वाप्कोस कंपनी के अधिकारियों से संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने गठित टीमों को 26 जुलाई से दो अगस्त तक आवंटित ग्रामों का संयुक्त निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या अनिवार्य रूप से दो अगस्त की शाम तक एडीएम चंपावत को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


तहसील चंपावत के तहत प्रभावित राजस्व ग्रामों के लिए तहसीलदार गोविंद प्रसाद, रेंजर ब्रजमोहन टम्टा को पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किया गया है। तहसील लोहाघाट के लिए तहसीलदार नीलू चावला, रेंजर दीप चंद्र जोशी को, तहसील बाराकोट के लिए तहसीलदार नीलू चावला, रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी को, तहसील पाटी के लिए तहसीलदार ललित मोहन तिवारी, रेंजर भूपेंद्र सिंह किरोला को पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किया गया है। टीम नंबर एक का गठन छंदा, सलान, सील, वेट्टा, नेत्र, गायकाज्यूला, बरूड़ी के लिए किया गया है, जिसमें राजस्व विभाग से खुशाल सिंह धौनी, वन विभाग से कुंवर सिंह, वाप्कोस कंपनी से राहुल गौतम को नामित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम नंबर दो का गठन कोठरे, बौतड़ी, सूंगरखाल, रैघाड़ी के लिए राजस्व विभाग से दीपक साही, वन विभाग से तारी लाल, वाप्कोस कंपनी से अमित सैनी, टीम नंबर तीन का गठन रैघांव के लिए राजस्व विभाग से ईश्वरी राम, वन विभाग से तारी लाल, वाप्कोस कंपनी से भोपाल राय, टीम नंबर चार सिंगदा के लिए, जिसमें राजस्व विभाग से दीपक साही, वन विभाग से नंदाबल्लभ भट्ट, वाप्कोस कंपनी से भूपाल राय, टीम नंबर पांच का गठन तल्ला खायकोट, विविल, निडिल, बसकुनी, बगौटी के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें राजस्व विभाग से पुष्कर नाथ गोस्वामी, वन विभाग से रमेश चंद्र जोशी, वाप्कोस कंपनी से कुलभूषण ठाकुर, टीम छह में पासम, असलाड़, मटियानी के लिए राजस्व विभाग से नारायण लाल वर्मा, वन विभाग से प्रकाश जोशी, वाप्कोस से भूपाल राय, टीम सात डुंगरालेटी के लिए राजस्व विभाग से नारायण लाल वर्मा, वन विभाग से रमेश चंद्र जोशी, वाप्कोस कंपनी से अमित सैनी, टीम आठ का गठन बचकोट, पोलप के लिए राजस्व विभाग से हरीश नाथ, वन विभाग से यशोद सिंह बिष्ट, वाप्कोस कंपनी से अमित सैनी, टीम नौ लिए चिल्निया, सिमलखेत के लिए राजस्व विभाग से मोहित मेहता, वन विभाग से सुरेश नौटियाल, वाप्कोस कंपनी से राहुल गौतम को नामित किया गया है। 


बाराकोट में नौ अगस्त को जनसुनवाई होगी 
चंपावत। डीएम ने बताया कि बांध परियोजना के पर्यावरण स्वीकृति के लिए बाराकोट ब्लॉक सभागार में नौ अगस्त को सुबह 11 बजे जनसुनवाई एवं आपत्ति हेतु बैठक आहूत की गई है। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति लोक सुनवाई अथवा पंचेश्वर बांध निर्माण के संबंध में अपनी आपत्ति प्रस्तुत करना चाहें तो वह नौ अगस्त से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में एसडीएम कार्यालय चंपावत, लोहाघाट, पाटी अथवा तहसील कार्यालयों में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed