{"_id":"6159ed8d8ebc3e626722467f","slug":"oxigen-gas-plant-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4401753143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का हुआ सफल परीक्षण, उद्घाटन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का हुआ सफल परीक्षण, उद्घाटन की तैयारी
विज्ञापन
ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का परीक्षण करते सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी व अन्य डॉक्टर। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। स्थानीय उप जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट (ओजीपी) का निर्माण पूरा हो गया है। शनिवार को प्लांट का सफल परीक्षण करने के बाद अस्पताल प्रशासन और कार्यदायी विभाग ने अब प्लांट के उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी है। सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश एम्स अस्पताल से प्रदेश के अन्य अस्पतालों में बने प्लांटों के साथ ही इस प्लांट का भी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।
कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी होने पर प्रधानमंत्री केयर फंड से देशभर के अस्पतालों में ओजीपी लगाने का काम युद्धस्तर पर शुरू हुआ। इसके तहत यहां उप जिला अस्पताल में भी 500 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता का प्लांट लगाया गया है। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि कार्यदायी सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) ने प्लांट निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को प्लांट का सफल परीक्षण भी हो चुका है। अब इसके शुभारंभ की तैयारी है। सीएमएस डॉ. हयांकी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्तूबर को ऋषिकेश एम्स से राज्य के अस्पतालों में लगे सभी ऑक्सीजन प्लांटों समेत यहां के प्लांट का भी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।