फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Opposed to the increased water bill

पानी के बढ़े बिल पर पारा चढ़ा, ईई को घेरा 

Mon, 24 Jul 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Mon, 24 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Opposed to the increased water bill
पेयजल की मांग - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। यहां पानी के बिलों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी से महिलाओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। जल संस्थान के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गंगा खाती के नेतृत्व में आई महिलाओं का कहना था कि पानी के बिलों में चार गुना बढ़ोतरी कर गरीब जनता के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन


उनका कहना था कि गर्मी के मौसम में विभाग नियमित पेयजल आपूर्ति करने में नाकाम रहा। अब जबरन पेयजल मूल्य में बेतहाशा वृद्धि कर नागरिकों के साथ अन्याय कर रहा है। घेराव करने वालों में खष्टी, चिलकोटी, गोविंदी मेहरा, कुसुम देवी, कलावती देवी, गीता देवी, भावना देवी, अनीता देवी, खीमा भट्ट आदि थे। सभासद गिरीश पांडेय, हरीश पांडेय, मोहन खाती का कहना है कि इससे पूर्व एक महीने का पानी का बिल 125 रुपये निर्धारित किया गया था, लेकिन अब पानी के बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी कर 494 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। 
विज्ञापन



चंपावत। पानी के बिल में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ महिलाओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इसी क्रम में मंगलवार को महिलाएं कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपेगी। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गंगा खाती ने लोगों से प्रदर्शन में आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत। जल संस्थान शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। घनश्याम जोशी, तुलसी देवी, रेवती देवी आदि नागरिकों का कहना है कि विभाग शुद्ध पेयजल के बजाय गंदा पानी सप्लाई कर रहा है। उनका कहना है कि पेयजल टैंक में विभाग ने फिल्टर तक नहीं लगाए हैं। गुणवत्ता सुधारने की बजाय विभाग ने पेयजल मूल्य में चार गुना वृद्धि कर दी है। 

सड़क का पानी लोगों के घरों में घुसा, प्रदर्शन
थल (पिथौरागढ़)। पांखू से कोटगाड़ी मंदिर तक बनी सड़क पर पानी के निकास के लिए नालियों का निर्माण नहीं किए जाने से पानी अब लोगों के घरों में घुस रहा है। बारिश के समय लोगों को रातभर जगना पड़ रहा है। सड़क निर्माण में की गई अव्यवस्था के खिलाफ सोमवार को कोटगाड़ी गांव के लोगों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि पानी के निकास का प्रबंध नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। 


गांव के लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया है। दो किलोमीटर लंबी इस सड़क पर कहीं भी दीवार नहीं लगाई गई है। इस कारण सड़क कई जगह धंसने लगी है। कई घरों को इस सड़क से आने वाले पानी के कारण खतरा पैदा हो गया है। बारिश के समय सड़क बंद हो जाती है। इस कारण कोटगाड़ी मंदिर आने वाले भक्तों को पांखू से पैदल सफर करना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में कृष्णानंद जोशी, घनश्याम जोशी, जमुना दत्त जोशी, ललित जोशी, पुष्पा देवी, गोविंदी देवी, प्रभा देवी आदि थे। ब्यूरो 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed