फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One minute to start the first-aid competition in ITBP

आईटीबीपी में वन मिनट फर्स्ट-एड प्रतियोगिता शुरू

Tue, 17 Jan 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 17 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
One minute to start the first-aid competition in ITBP
आईटीबीपी में वन मिनट फर्स्ट-एड प्रतियोगिता शुरू - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36 वाहिनी लोहाघाट में सीमांत स्तर की वन मिनट फर्स्ट-एड ड्रिल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हिमवीरों ने मार्चपास्ट किया। प्रतियोगिता में 11 वाहिनियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को आईटीबीपी के प्रांगण में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ कमांडेंट आनंद सिंह यर्सो ने किया। कहा कि फर्स्ट-एड कैजुअल्टी एविगेशन रोल एक ऐसी ड्रिल है, जिसमें मरीज या घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज देकर जिंदगी बचाई जा सकती है। नक्सलवादी एरिया, सीमा, आपदा आदि जगहों पर अर्द्धसुरक्षा बल सेवा देते हैं।
विज्ञापन


कमांडेंट ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद बल के घायल जवानों को तुरंत इलाज करने के बाद सुरक्षित स्थान पर त्वरित गति से पहुंचाना है। ताकि घायल कर्मी का जल्द इलाज किया जा सके। प्रतियोगिता में मेजबान वाहिनी समेत तृतीय वाहिनी बरेली, सप्तम वाहिनी मिर्थी, 11वीं वाहिनी पैंगोंग, 13वीं सिक्किम, 12वीं पिथौरागढ़, 28वीं रेवाड़ी, 32वीं कानपुर, 34वीं हल्दूचौड़, 24वीं जोधपुर, 48वीं कटिहार बिहार हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान द्वितीय कमान भानुप्रताप सिंह समेत तमाम अधिकारी और हिमवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed