फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One kg 800 grams of charas caught a young man in the pati

पाटी में एक किलो 800 ग्राम चरस सहित युवक को दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
One kg 800 grams of charas caught a young man in the pati
पाटी (चंपावत)। पुलिस ने पाटी में एक किलो 800 ग्राम चरस सहित एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस की ओर से चरस तस्करी में लिप्त मोटर साइकिल वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि थाना पाटी पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र अंतर्गत रैंगल बैंड के पास नियमित चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल संख्या यूके 03-9005 में सवार किरन अर्जुन (23) पुत्र जगदीश लाल, निवासी ग्राम छीड़ा, बंटोली, थाना लोहाघाट के कब्जे से एक किलो 800 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पाटी थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह चरस स्वयं ही अपने घर में तैयार की तथा वह चरस को हल्द्वानी, रुद्रपुर, बरेली आदि क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद, विनोद कुटियाल, हरीश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed