फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One injured in district.

Champawat News: स्कूटी पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरी, घायल

Fri, 11 Aug 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 11 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
One injured in district.
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। बनबसा एनएच पर सेना छावनी के निकट कमलपथ पर स्कूटी सवार एक महिला चलती स्कूटी से गिरने से चोटिल हो गईं। उपचार के लिए उसे 108 से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को टनकपुर से फागपुर निवासी लीला देवी अपनी स्कूटी पर घर लौट रही थी। इसी बीच बनबसा के चंदनी गांव निवासी मीना देवी (49) पत्नी किशन सिंह ने लिफ्ट मांगी। दोनों बनबसा की ओर जा रहीं थीं। स्कूटी चालक लीला देवी ने बताया कि सेना छावनी कमलपथ के निकट अचानक एक बिल्ली स्कूटी के आगे आने से उन्होंने ब्रेक लगाया। इससे पीछे बैठी मीना देवी सड़क पर गिर पड़ी। वाहन चालक लीला देवी ने बताया कि घायल ने उन्हें पकड़ा नही था। आसपास के लोगों ने 108 वाहन को सूचित किया। डाॅ. कार्तिक ने बताया कि घायल मीना देवी के सिर और कंधे पर चोट हैं, उनका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed