{"_id":"5d680dbc8ebc3e93d9656e37","slug":"one-injured-in-accident-tanakpur-news-hld35470257","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि धाम के हनुमान चट्टी में सड़क पर पलटी मैक्स, एक यात्री गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि धाम के हनुमान चट्टी में सड़क पर पलटी मैक्स, एक यात्री गंभीर घायल
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम के हनुमान चट्टी में हुए मैक्स हादसे में घायल यात्री नरेंद्र पाल।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णागिरि मार्ग पर हनुमान चट्टी के पास यात्रियों से भरी टैक्सी मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कानपुर का एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य यात्री सुरक्षित हैं। मैक्स में नौ यात्री सवार थे।
चालक के भी घायल होने की सूचना है लेकिन हादसा होते ही उसके फरार होने से उसके घायल होने की बात साबित नहीं हो सकी। पुलिस ने मैक्स को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे मैक्स (यूए 04/3404) यात्रियों को लेकर मां पूर्णागिरि धाम से टनकपुर की ओर आ रही थी कि हनुमान चट्टी के समीप चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया जिससे मैक्स सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे कानपुर के भीतरगांव निवासी नरेंद्र पाल (38) पुत्र तेजा पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को दूसरे वाहन से तुरंत संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी और डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि गंभीर चोट के कारण घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेेफर किया गया है। ठुलीगाड़ थाना इंचार्ज लक्ष्मण सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। दुर्घटना में लिप्त मैक्स को कब्जे में ले लिया गया है।
गनीमत रही खाई की तरफ नहीं पलटी मैक्स
हनुमान चट्टी के पास सड़क पर पलटी मैक्स गनीमत रही कि खाई में नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मैक्स में सवार यात्रियों के मुताबिक हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना रही है।