फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One hand pump not working in pullhandola

पुलहिंडोला में काम नहीं कर रहा एक भी हैंडपंप

Wed, 14 Jun 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Wed, 14 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
One hand pump not working in pullhandola
खराब पड़ा हैंड पंप - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गुमदेश क्षेत्र के पुलहिंडोला कस्बे में पेयजल का संकट बढ़ गया है। यहां की पेयजल व्यवस्था हैंडपंप पर निर्भर थी, लेकिन मंगलवार शाम को यह हैंडपंप भी खराब हो गया। जल संस्थान इस इलाके में बीते दो दिन से पानी की टैंकर या जीप से आपूर्ति भी नहीं कर रहा है। लोगों ने पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

पुलहिंडोला कस्बे में पेयजल की एक भी सरकारी योजना नहीं है। इलाके में कुल सात हैंडपंप हैं, लेकिन इनमें से चार हैंडपंप स्थायी रूप से खराब की श्रेणी के हैं। बचे तीन हैंडपंपों में से दो काफी वक्त से खराब थे और बचा हुआ एक हैंडपंप मंगलवार शाम से खराब है। नकुल पंत, दुर्गादत्त भट्ट सहित क्षेत्र के कई ग्रामीणों का कहना है कि पानी की भारी किल्लत से लोग बेहाल हो रहे हैं। यहां के लोग 400 मीटर से डेढ़ किलोमीटर पैदल जाकर गधेरों से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान ने सोमवार से पुलहिंडोला में टैंकरों से की जाने वाली पेयजल आपूर्ति भी बंद कर दी है। लोगों ने टैंकर से आपूर्ति करने के साथ पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन


जल संस्थान के चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा का कहना है कि पुलहिंडोला में हैंडपंपों के खराब होने की शिकायत विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लोहाघाट के कनिष्ठ अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि हैंडपंप को दो दिन के भीतर ठीक करा लिया जाएगा। फिलहाल हैंडपंप ठीक करने वाली मशीन पिथौरागढ़ गई है। पानी की आपूर्ति करने वाले वाहन को मरम्मत के लिए भेजा गया है। वाहन आने के बाद टैंकर से पूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed