फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Om Mountain is visible in its original format

अपने मूल स्वरूप में  दिख रहा है ऊँ पर्वत 

Sun, 18 Sep 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 18 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Om Mountain is visible in its original format
अपने मूल स्वरूप में दिख रहा है ऊँ पर्वत  - फोटो : अमर उजाला

 कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर आपने बर्फ से लकदक ऊँ पर्वत का नजारा देखा होगा, लेकिन इन दिनों यह पर्वत लगभग बर्फ विहीन हो गया है। मेल्टिंग सीजन अब खत्म होने को है। कुछ दिनों के बाद इस पर्वत पर बर्फ टिकनी शुरू हो जाएगी। ऊँ पर्वत के करीब पहुंचने वाले ट्रैकर जीवन ठाकुर ने बताया कि इन दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्र का मौसम बेहद सुहावना है।

विज्ञापन


कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग के नाभीढांग से 6191 मीटर की ऊंचाई स्थित ऊँ पर्वत के दीदार होते हैं। बर्फ पिघलने से ऊँ पर्वत इन दिनों अपने मूल स्वरूप में दिखाई दे रहा है। हिमशिखर में ऊँ की आकृति साफ देखी जा सकती है। इस नयनाभिराम दृश्य को छोटा कैलास की यात्रा के दौरान बीती 6 सितंबर को पैय्यांपौड़ी निवासी ट्रैकर जीवन ठाकुर ने अपने कैमरे में कैद किया था।
विज्ञापन


अक्तूबर में बर्फबारी के बाद ऊँ पर्वत एक बार फिर बर्फ से ढक जाएगा। हाल के दिनों में बर्फबारी नहीं होने से भी बर्फ नहीं दिख रही है। जीवन ने छोटा कैलास, ऊँ पर्वत क्षेत्र को ट्रैकरों और सैलानियों के लिए स्वर्ग बताया। इस क्षेत्र में बर्फबारी के बाद कुदरत के अद्भुत और अलग-अलग नजारे देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 जून से शुरू हुआ मेल्टिंग सीजन अब खत्म होने को है। इसी की वजह से ऊँ पर्वत से बर्फ पिघल गई है और उसका स्वरूप बदल गया है। कुछ दिनों के बाद हिमपात के बाद पर्वतों पर बर्फ टिकनी शुरू हो जाएगी। फिर उच्च हिमालय क्षेत्र के भौगोलिक बनावट में अंतर नजर आने लगेगा।
- किरीट कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान, कोसी कटारमल, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed