{"_id":"05db06f5f7462ec359140085a489b400","slug":"of-forest-land-should-be-leased-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीज पर दी जाए वन भूमि की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीज पर दी जाए वन भूमि की दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि धाम के पुजारियों ने वन भूमि पर लंबे समय से काबिज दुकानों को लीज पर देने की मांग की है। इस संबंध में पुजारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने टनकपुर मंडी समिति के अध्यक्ष हरीश भट्ट के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। कहा कि वर्षों से इस जगह पर काबिज क्षेत्र के लोगों के लिए मां का धाम आस्था से जुड़ा विषय है। साथ ही यह इलाके की अर्थव्यवस्था का भी मजबूत सहारा है। क्षेत्र के लोग इन दुकानों के बदले गांव पर नाप भूमि वन विभाग को देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम के पुजारियों ने मेला क्षेत्र की वन भूमि को लीज पर देने की भी मांग की। साथ ही मुख्य मंदिर की पहाड़ी की दरार की मरम्मत का काम तुरंत शुरू करवाने, रोपवे (रज्जुमार्ग) के काम में तेजी और मंदिर क्षेत्र में बुनियादी सुधार को मजबूत करने की मांग भी उठाई गई। पुजारियों ने मेला क्षेत्र में लो-वोल्टेज की दिक्कत दूर करने और बीएसएनएल की मोबाइल सेवा शुरू होने पर सरकार का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी, शंकर तिवारी और मनोज पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन