फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Oath to be administered at all polling stations on voter day

मतदाता दिवस पर सभी मतदान केंद्रों पर दिलाई जाएगी शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Oath to be administered at all polling stations on voter day
चंपावत जिला सभागार में मतदाता दिवस की तैयारी बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता में 25 जनवरी को पूरे जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के संबंध में जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया कि मतदाता दिवस के अवसर पर सभी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और प्रत्येक मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा तथा कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के मानकों के साथ ही सैनिटाईजेशन की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके डीएम सुरेंद्र नारायण पांडे ने पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा को सौ वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर जाकर सम्मानित किए जाने, स्थानीय भाषा में सांस्कृतिक दलों के माध्यम से मतदाता दिवस की थीम पर जागरूकता का प्रचार प्रसार करने के लिए कहा। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से विद्यालयों में ऑनलाइन माध्यम से 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की विषय वस्तु सभी मतदाता बने सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक पर आधारित 15 से 17 वर्ष के छात्रों की चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताएं कराने को कहा। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, आरसी गौतम, तहसीलदर प्रियंका रानी आदि मौजूद थे। वेब मीट के जरिये एसडीएम टनकपुर हिमांशु कफल्टिया और तहसीलदार खुशबू पांडेय जुड़ीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed