फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Oath administered to officers and employees on Constitution Day

Champawat News: संविधान दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to officers and employees on Constitution Day
चंपावत में संविधान दिवस पर शपथ दिलाते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में संविधान दिवस पर स्कूल-कॉलेजों के साथ ही विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। कलक्ट्रेट में प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान रक्षा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सभी थाना, चौकियों और पुलिस लाइन में राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली गई। एसएसबी की बाजरीकोट स्थित पंचम वाहिनी में द्वितीय कमान अधिकारी हरीश जोशी ने अधिकारियों और जवानों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

संकल्प फाउंडेशन ने मनाया संविधान दिवस
चंपावत। जिला मुख्यालय में संकल्प फाउंडेशन और नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से संविधान दिवस एवं पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हेमंत राणा, फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित जोशी ने किया जिसके बाद मौजूद लोगों को संविधान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान बृजेश जोशी, सीमा पांडेय, किरण प्रसाद, दीपक बोहरा, आरआर देवल, गजेंद्र ंसिंह, प्रकाश चंद्र जोशी शूल, अमित कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अमोड़ी कॉलेज में हुई कार्यशाला
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में संविधान दिवस पर एक दिनी कार्यशाला हुई। प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को संविधान में उल्लखित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया जिसके बाद रंजना सिंह ने संविधान सभा के गठन से लेकर निर्माण पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रेखा मेहता, हरीश जोशी, महेश लाल, दशरथ बोहरा आदि मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज मंच में प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार ने छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सद्भावना की भी शपथ ली। संवाद

कांग्रेसियों ने भी मनाया संविधान दिवस
चंपावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर को याद किया। साथ ही उनके पद चिह्नों पर चलने की बात कही। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान की रूपरेखा व कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, महामंत्री निर्मल तड़ागी, उमेश खर्कवाल, नीरज वर्मा, गोलू गंगोला, विवेक जोशी, विमल पांडेय, नरेश जोशी, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed