फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NSS Camp in Lohaghat

Champawat News: पीजी कॉलेज लोहाघाट का विशेष एनएसएस शिविर जीजीआईसी में शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
NSS Camp in Lohaghat
लोहाघाट के जीजीआईसी में पीजी कॉलेज के एनसीसी शिविर के शुभारंभ पर जानकारियां देते वक्ता। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिनी विशेष शिविर अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी में शुरू हो गया है। पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता और मुख्य अतिथि श्याम ढेक ने शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति बिष्ट और कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुनील कुमार के निर्देशन में शुरू हुए शिविर में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डॉॅ. बिष्ट ने बताया कि शिविर में 50 छात्र और 50 छात्राएं प्रतिभाग कर रहीं हैं। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्य, उपयोगिता एवं कर्तव्य बोध बताया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने पहले दिन श्रमदान किया। इसके तहत विद्यालय प्रांगण और कक्षाओं की सफाई की। भावना एवं उमेश पुनेठा ने पहले दिन के शिविर की कार्ययोजना बताई। शिविर में राहुल सामंत, सुनील राय, रॉबिन, संदीप बगौली ऋतिक आदि सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर कलीगांव के पूर्व प्रधान मदन राम, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. रुचिर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed