लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पॉलीटेक्निक का सात दिनी विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का शिविर शुरू हो गया है। प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ की अध्यक्षता में बुधवार को शुभारंभ सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
आदर्श उच्च कन्या प्राथमिक विद्यालय सुंई के प्रधानाध्यापक पुष्कर नाथ गोस्वामी ने शिविर का शुभारंभ किया। फार्मेसी विभागाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवकों में विद्यार्थी जीवन से ही समाज उपयोगी कार्यों में जुटने की प्रेरणा मिलती है। इससे उनमें राष्ट्र सेवा की भावना जागती है। इससे पूर्व छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया। सिविल, फार्मेसी, इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्र-छात्राओं ने चैत को चैत्वाल, रंगीलो मारो ढोलना, तेरी रंगियाली पिछौड़ी कमू आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। अंजलि अग्रवाल ने संचालन किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी वसीम अहमद ने शिविर के कार्यक्रम बताए। इस दौरान कार्यक्रम सहायक ज्योति बोहरा, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, नंदू राम आर्या, मोनिका वर्मा, दीपक भट्ट, कमला भट्ट, लक्ष्मी चतुर्वेदी, माया आदि रहे।