फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now women came out to protest against making district jail

Champawat News: जिला जेल बनाने के विरोध में अब महिलाएं उतरीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Now women came out to protest against making district jail
लोहाघाट के सुंई छमनियां में जिला जेल बनाने के विरोध में शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती महिल? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे सुंई गांव के छमनियां में जिला जेल बनाने को लेकर लोगों को विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुंई की महिलाओं ने जिला जेल बनाने का विरोध करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जबरन जेल बनाने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता देवकी ओली के नेतृत्व में महिलाओं ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से बेरोजगारों को रोजगार देने की दिशा में तो कोई कार्य नहीं किया जा रहा है जबकि अपराधियों को रखने के लिए छमनियां में जिला जेल बनाने की तैयारियां की जा रही है। कहा कि किसी भी हालत में यहां जिला जेल नहीं बनने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छमनियां एक पर्यटक स्थल है जहां फिल्म सिटी प्रस्तावित है। फिल्म सिटी बनने से क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। इस दौरान मुन्नी खर्कवाल, जानकी चतुर्वेदी, विमला देवी, पार्वती देवी, हीरा देवी, नीमा ओली, बसंती देवी, शांति पांडेय, बसंती पांडेय आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed