फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now people will get facility.

Champawat News: क्रांतेश्वर तक आसान होगी श्रद्धालुओं की पहुंच

Mon, 17 Apr 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 17 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Now people will get facility.
चंपावत का क्रांतेश्वर मंदिर। संवाद - फोटो : चंपावत का क्रांतेश्वर मंदिर। संवाद
शिव धाम के ट्रेकिंग मार्ग पर साइनेजज लगाए जाएंगे
विज्ञापन

चंपावत। चंपावत के प्रसिद्ध क्रांतेश्वर मंदिर तक पहुंच अब लोगों के लिए आसान होगी। इस शिव धाम तक के ट्रेकिंग मार्ग को संवारने के साथ साइनेजज लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने बजट मंजूर किया है।
चंपावत से छह किलोमीटर दूर क्रांतेश्वर ऐतिहासिक शिव धाम है। छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पुरातन मंदिर तक पहुंच आसान करने के लिए ट्रेकिंग मार्ग को संवारने के साथ साइनेजज लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पिछले साल इसे लेकर की गई घोषणा के बाद साइनेजज के लिए शासन ने 55.74 लाख रुपये मंजूर किए है। छह महीने में यह काम पूरा करा लिया जाएगा। इस कवायद से आवाजाही बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा भी बेहतर होगी।
विज्ञापन

क्रांतेश्वर ट्रेक मार्ग पर साइनेजज लगाने के कार्य को शासन की मंजूरी मिल गई है। 55.74 लाख रुपये से ये काम होना है। पहली किस्त के रूप में पांच लाख रुपये कार्यदायी संस्था केएमवीएन को आवंटित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद गौड़, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed