{"_id":"5c4b4aaabdec220a742da22c","slug":"now-females-will-get-sanatery-pad-from-aanganbadi-kendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी मिलेंगे सेनेटरी पैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी मिलेंगे सेनेटरी पैड
Fri, 25 Jan 2019 11:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण महिलाओं को अब जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी सेनेटरी पैड मिल सकेंगे। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेनेटरी पैड बेचने के निर्देश दिए हैं। बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों से सेनेटरी पैड बेचने के लिए 25 हजार की डिमांड कर दी है। महिलाओं को सेनेटरी पैड 15 रुपये में मिलेगा। इससे महिलाओं को सेनेटरी पैड खरीदने के लिए समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और महिलाओं में सेनेटरी पैड के प्रयोग के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
घुरचुम गांव में रजस्वला केंद्र बनने का मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम रणवीर सिंह चैहान ने बाल विकास को आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेनेटरी पैड रखने के निर्देश दिए। बाल विकास विभाग ने संज्ञान लेते हुए 25 हजार सेनेटरी पैड की डिमांड कर दी है। अब ग्रामीण महिलाओं को सेनेटरी पैड के लिए समस्याओं का सामना नहीं करना पडे़गा।
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर आसानी से सेनेटरी पैड खरीद सकती हैं। महिलाओं को 15 रुपये में सेनेटरी पैड दिया जाएगा। डीएम ने घुरचुम गांव में जाकर महिलाओं को जागरूक भी किया गया। गांव की महिलाओं को सेनेटरी पैड का प्रयोग करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों से सेनेटरी पैड बिक्री होने के बाद जमा की गई धनराशि को शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में 50 हजार से अधिक सेनेटरी पैड सस्ते दामों में मंगाए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी महिलाओं को सेनेटरी पैड के प्रयोग के लिए जागरूक करेंगी।
गांव की दुकानों में नहीं मिलते हैं सेनेटरी पैड
चंपावत। गांव की दुकानों में सेनेटरी पैड नहीं मिलने पर अधिकतर ग्रामीण महिलाओं को सेनेटरी पैड की जानकारी भी नहीं है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेनेटरी पैड मिलने के बाद अधिक से अधिक महिलाएं सेनेटरी पैड का प्रयोग कर सकेंगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी जल्द सेनेटरी पैड मिलने शुरू हो जाएंगे। 25 हजार सेनेटरी पैड की डिमांड कर दी है। महिलाओं को 15 रुपये में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे।
पीएस वृजवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी चंपावत।