फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now elephants entered Chhinigoth, trampled wheat crops

Champawat News: अब छीनीगोठ में घुसे हाथी, गेहूं की फसल रौंदी

Sun, 02 Feb 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 02 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now elephants entered Chhinigoth, trampled wheat crops
टनकपुर (चंपावत)। खटीमा वन रेंज से सटे क्षेत्र छीनीगोठ के धनियाबाड़ा और तल्ली छीनी में शनिवार देर रात हाथी घुस आए। जाग होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाकर बमुश्किल दो हाथियों को भगाया। इस बीच गेहूं आदि फसलों को हाथियों ने रौंद दिया। ग्रामीणों ने तत्काल सोलर फेंसिग सिस्टम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

छीनीगोठ के समाजसेवी मुकेश जोशी ने बताया कि रात 9:30 बजे के बाद इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे धनियाबाड़ा से दो हाथी घुस आए। दोनों ने मदन भट्ट, मीना जोशी, रवीश जोशी की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाया। साथ ही तल्ली छीनी में ग्रामीण राजकिशोर मुरारी, सुरेश बिष्ट पवन, गोपाल सिंह आदि की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। बताया कि ग्रामीण वन्यजीवों को गांव में घुसने से रोकने के लिए इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे से घनियाबाड़ा तक करीब ढाई किमी लंबी सोलर फेंसिंग सिस्टम लगाने की मांग उठा रहे हैं। दो माह पहले सर्वे भी हुआ, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जल्द एक किमी में लगेगा सोलर फेंसिंग : रेंजर
टनकपुर। खटीमा वन रेंजर एमसी जोशी ने बताया कि छीनीगोठ गांव में हाथी घुस रहे हैं। इनके घुसने पर रोक लगाने के लिए ढाई किमी में पहले चरण में एक किमी हिस्से में सोलर फेंसिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इसका कार्य एक पखवाड़े में कार्य शुरु करा दिया जाएगा। शेष का भी कार्य जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed