फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Not only to hospital patients waiting for treatment

मरीज ही नहीं अस्पताल को भी इलाज का इंतजार

Sat, 04 Jul 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 04 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

जिले की स्वास्थ्य सेवा का बैरोमीटर है जिला अस्पताल। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र का मिजाज बिगड़ा हुआ है। छह करोड़ रुपये से अधिक की इस इमारत में इतनी क्षमता नहीं कि वह किसी गंभीर मरीज की जिंदगी बचा सके। सर्जन और निश्चेतक होने के बावजूद अभी तक एक भी आपरेशन नहीं किया जा सका है। यहां मरीज को ही नहीं अस्पताल को भी इलाज का इंतजार है। और ये हाल तब है, जब अस्पताल में संयुक्त निदेशक रैंक के छह डॉक्टर हैं।

विज्ञापन


अक्तूबर 2012 से शुरू जिला अस्पताल की हकीकत जानने शनिवार को अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची, तो हालात वाकई चिंताजनक थे। मुड़ियानी की कलावती अपने पति जयदत्त के साथ अस्पताल पहुंची। इलाज के बाद उन्हें खुजली की मामूली दवा के लिए भी बाजार का रास्ता दिखा दिया गया। दंत चिकित्सक की कुर्सी भी खाली थी। दंत तकनीशियन मोहम्मद सलीम दांत के मरीजों का इलाज करते मिले। बताया गया कि दंत चिकित्सक शुक्रवार से अवकाश पर हैं। जिला अस्पताल के हाल इस कदर खराब हैं कि यहां 60 बैडों की क्षमता के बावजूद महज 20 बैड ही मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। 40 बैड अभी अस्पताल में लगे ही नहीं है। सबसे हैरतंगेज यह कि ढाई साल बाद भी अभी अस्पताल को पहले ऑपरेशन होने का इंतजार है। और तो और अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद परीक्षण नहीं हो पा रहे हैं। कुल मिलाकर जिले के सबसे बड़े अस्पताल के हाल यह कि मरीज प्राथमिक इलाज से अधिक की आस नहीं रखता। इस साल ही यहां से 55 मरीजों को रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed