{"_id":"5a5797464f1c1b36198b4633","slug":"not-a-single-youth-club-in-champawat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले में एक भी युवा क्लब अस्तित्व में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले में एक भी युवा क्लब अस्तित्व में नहीं
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
चंपावत नेहरू युवा केंद्र कार्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21वीं सदी देश के युवाओं की होगी, यह बात विभिन्न मंचों से प्रधानमंत्री से लेकर तमाम आला नेता कहते हैं। युवकों के लिए अनेकों कार्यक्रम भी है, मगर ग्रामीण क्षेत्रों के 15 से 29 आयु वर्ग के गैर छात्र युवाओं के लिए कार्यक्रम संचालित करने वाले नेहरू युवा केंद्रों की हालत बीमार है। चंपावत जिले में बीते एक साल से एक भी गतिविधि नहीं हुई है। वजह यहां के केंद्र में एक भी कर्मी का नहीं होना है। जिला समन्वयक का प्रभार भी नैनीताल के समन्वयक के जिम्मे है।
युवाओं को प्रेरित करने के लिए भारत सरकार ने 1972 में नेहरू युवा केंद्र का संचालन किया था। चंपावत जिले में यह केंद्र फरवरी 2013 में अस्तित्व में आया। जिले की 2.59 लाख की आबादी में करीब 87 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र का है। इसमें ग्रामीण युवाओं की संख्या करीब 21 हजार है। जिले में 2013-14 में 141 युवा क्लबों का पंजीकरण हुआ। लेकिन 2015-16 के बाद समन्वयक और अन्य विभागीय कर्मी नहीं होने से गतिविधियां पूरी तरह से ठप हैं। अप्रैल 2017 से जून तक कार्यालय में ताला लटका रहा। जुलाई से यहां के कार्यालय को खोलने के लिए एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी तैनात किया गया, मगर उन्हें भी 31 मार्च तक के लिए ही रखा गया है।
इसके चलते चंपावत जिले के लिए आवंटित 4.16 लाख रुपये का बजट भी काम नहीं आ रहा है। कुमाऊं मंडल में एकमात्र नैनीताल की जिला समन्वयक मुन्नी टोलिया का कहना है कि चंपावत ही नहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिले में भी जिला समन्वयक की कुर्सी खाली है। अलबत्ता लिपिकीय कर्मियों के होने से बागेश्वर, अल्मोड़ा व यूएस नगर में कुछ गतिविधियां की जा रही है।
विज्ञापन
युवाओं की रचनात्मकता को बढ़ाना है केंद्र का कार्य
नेहरू युवा केंद्रों का कार्य मुख्य रूप से ग्रामीण युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के अलावा रोजगारपरक हुनर, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। कौशल विकास प्रशिक्षण, जिलों में युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवसों पर वर्षभर 25 कार्यक्रम, युवा नेतृत्व व सामुदायिक प्रशिक्षण में से बीते एक साल से एक भी गतिविधि नहीं हुई है।
कोट
चंपावत व पिथौरागढ़ जिले के नेहरू युवा केंद्रों में एक साल से काम ठप है। दोनों जिलों में समन्वयक से लेकर कोई भी कर्मी नहीं है। इस कारण इन दोनों जिलों में एक भी क्लब नहीं बनाए जा सके हैं और नहीं कोई गतिविधि हो पा रही है। दोनों जिलों का बजट भी वापस किया जाएगा।
मुन्नी टोलिया, जिला समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र, नैनीताल।
कुमाऊं मंडल के जिलों में क्लबों की स्थिति
नैनीताल 261
ऊधमसिंह नगर 250
बागेश्वर 200
अल्मोड़ा 180
पिथौरागढ़ 0
चंपावत 0