फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Not 75 now 110 km. Jan Shatabdi will run at the speed of per hour

75 नहीं अब 110 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी जनशताब्दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Not 75 now 110 km. Jan Shatabdi will run at the speed of per hour
टनकपुर (चंपावत)। इलेक्ट्रिक रेल सेवा से जुड़ने के बाद टनकपुर से संचालित ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने लगी है। रेलवे ने पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस की रफ्तार 75 किमी. प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किमी. प्रति घंटा कर दी है। जिसके बाद टनकपुर से दिल्ली का सफर करीब साढ़े नौ घंटे की बजाय साढ़े सात घंटे से कम का हो गया है। वहीं एक डीएमयू (डीजल मोटर यूनिट) पैसेंजर ट्रेन को छोड़ सभी पैसेंजर ट्रेनें ईएमयू (इलेक्ट्रिक मोटर यूनिट) से दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

बड़ी रेल लाइन, लंबी दूरी की एक्सप्रेस रेल सेवा और इलेक्ट्रिक रेल सेवा के बाद अब टनकपुर से धीरे-धीरे तेज रफ्तार रेल सेवा की सुविधा भी मिलने लगी है। वर्ष 2017 में 31 मार्च से टनकपुर-बरेली के बीच बड़ी रेल लाइन सेवा शुरू हुई। इसके दो साल बाद 10 मार्च 2019 से रेलवे ने टनकपुर से सिंगरौली और टनकपुर से शक्ति नगरतक त्रिवेणी एक्सप्रेस और इस वर्ष फरवरी से टनकपुर-दिल्ली के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर लंबी दूरी की रेल सेवा का तोहफा दिया था। इसके बाद इलेक्ट्रिक रेल सेवा शुरू हुई, लेकिन स्टेशनों पर ट्रेनों की समय सारणी का शिड्यूल तय न होने से ट्रेनों की रफ्तार नहीं बढ़ाई गई थी। रेलवे ने अब धीरे-धीरे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ानी भी शुरू कर दी है। फिलहाल पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाई गई है। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व से जनशताब्दी की स्पीड बढ़ा दी गई है। पहले यह ट्रेन 75 किमी. प्रति घंटा थी, लेकिन अब 110 किमी. प्रति घंटा कर दी गई है। वहीं पीलीभीत में जनशताब्दी का होल्ड टाइम भी करीब डेढ़ घंटे से घटाकर आधा घंटा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब टनकपुर से दिल्ली का साढ़े सात घंटे से भी कम का हो गया है। टनकपुर से जनशताब्दी सुबह 11:25 पर रवाना होकर रात 9:35 बजे दिल्ली पहुंचती है। और दिल्ली से सुबह 6:10 पर रवाना होकर यह ट्रेन शाम 4:15 पर टनकपुर पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed