फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nominated members of civic bodies take oath

नगर निकायों के मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nominated members of civic bodies take oath
चंपावत नगरपालिका के नामित सभासद कैलाश पांडेय को शपथ दिलाते एसडीएम अनिल गब्र्याल। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/बनबसा। शासन की ओर से जिले की विभिन्न निकायों में नामित किए गए सदस्यों और सभासदों को समारोहपूर्वक शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के संचालन में एसडीएम सदर अनिल गर्ब्याल ने मनोनीत सदस्य कैलाश पांडेय को शपथ दिलाई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद लोकेश पुनेठा, रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, प्रकाश नाथ, रमेश भंडारी आदि रहे।

उधर, लोहाघाट नगर पंचायत की नामित सभासद रेनू गड़कोटी को भी शपथ दिलाई । शुक्रवार को नगर पंचायत में ईओ कमल कुमार के संचालन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चेयरमैन गोविंद वर्मा ने नामित सभासद रेनू को शपथ दिलाई। रेनू ने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा के साथ उन्हें सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करेंगी। इस मौके पर सभासद बीना कन्नौजिया, दीपा गोस्वामी, मीना ढेक, भुवन बहादुर, राजकिशोर साह, नवीन नाथ गोस्वामी, दीपक साह, भुवन उपाध्याय, दीपक सुतेड़ी आदि रहे। बनबसा में नगर पंचायत के नामित सदस्य संजय ठाकुर को नगरपंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने शपथ दिलाई। इस मौके पर ईओ डॉ. सुबोध रंजन, विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, महेश मुरारी, संजय जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, देवेंद्र ठाकुर और सभी सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed