{"_id":"57a372654f1c1b393a2b8a08","slug":"nomens-nepal-border-on-land-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा के नोमेंस लैंड पर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा के नोमेंस लैंड पर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा के नोमेंस लैंड पर जाम लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। नेपाली युवक की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेपाली नागरिकों ने बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल सीमा के नोमैंस लैंड पर जाम लगाया। सुबह करीब 9:45 बजे से लगा जाम साढ़े तीन बजे अपरान्ह में समाप्त हुआ। जाम के चलते करीब पांच घंटे तक सीमा पर आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान एसएसबी, पुलिस और खुफिया तंत्र खासे सतर्क रहे।
विज्ञापन
नेपाल में गड्ढाचौकी के भुजेला गांव निवासी सूरज बिष्ट (25) पुत्र रोशन बिष्ट 22 जुलाई से लापता था। परिजनों ने एक व्यवसायी पर हत्या की आशंका जताई थी, जिसे पुलिस ने दबोच लिया था। 24 जुलाई को सूरज का शव बरामद हुआ था। उसकी हत्या की गई थी। सूरज के परिजन हत्या में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि हत्या एक व्यक्ति ने नहीं की है, इसमें कई अन्य शातिर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसलिए वे अन्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर परिजनों को उचित मुआवजा और हत्यारोपियों को फांसी की मांग कर रहे थे। उन्होंने 27 जुलाई को भी सीमा पर सांकेतिक जाम लगाया था। सीमा पर जाम लगने तक भारतीय पुलिस और खुफिया तंत्र सतर्क रहे।
विज्ञापन
नेपाल पुलिस के समझाने पर करीब साढ़े तीन बजे जाम खोल दिया गया। एसएसबी 57वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडर एसआई हरसुख चौहान ने बताया कि साढ़े तीन बजे तक जाम खोल दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष हरीश बहादुर सेन ने बताया कि सीमा पर शांति है।