फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   no relief for ashok

मलयेशिया में गिरफ्तार अशोक को नहीं मिली राहत

Tue, 18 Jul 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 18 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
मलयेशिया में गिरफ्तार किए गए रीठा साहिब तलाड़ी के अशोक कुमार भट्ट पुत्र विद्याधर भट्ट को राहत नहीं मिल पाई। उन्हें मलयेशिया पुलिस की गिरफ्त से बाहर आने में अभी कुछ वक्त और लगेगा। 17 जुलाई को मलयेशिया की अदालत में इस मामले की सुनवाई थी।
विज्ञापन


अशोक के चचेरे भाई सुनील भट्ट ने बताया कि सुनवाई के दौरान भारतीय दूतावास की ओर से अशोक की पैरवी के लिए कोई नहीं पहुंचा। अशोक का मित्र संदीप ही एकमात्र अदालत गए थे।
विज्ञापन

पर्यटक वीजा में अशोक कुमार भट्ट अपने पंजाब निवासी मित्र संदीप के यहां मलयेशिया में एक माह के लिए घूमने गया था।

17 जून को जब वह बाजार में घूमने गया तो वह अपना पासपोर्ट और वीजा मित्र के कमरे में भूल गया। चेकिंग के दौरान पासपोर्ट और वीजा न दिखाने पर अशोक को मलयेशिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वैसे अशोक का वीजा आठ जुलाई तक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि जन प्रतिनिधियों, भारत सरकार, विदेश मंत्री, भारतीय दूतावास से अशोक को मलयेशिया पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने की गुहार लगाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। रिहाई की आस लगाए अशोक के पिता विद्याधर भट्ट, ताऊ रमेश चंद्र भट्ट, मां ईश्वरी देवी, भाई राकेश, बहन रेनू, भाभी कमला काफी परेशान हैं।

दूतावास से ठोस पैरवी की गुहार लगाई
अशोक की रिहाई की मांग को लेकर भारतीय दूतावास, विदेश मंत्री ओर भारत सरकार से संपर्क बनाने वाले लधिया घाटी संगठन के कार्यकर्ता नवीन भंडारी का कहना है कि अशोक की रिहाई के मामले में भारतीय दूतावास ने ठोस पैरवी नहीं की।


इस कारण अशोक की रिहाई नहीं हो सकी। इस संबंध में उन्होंने विदेश मंत्री, उनके निजी सचिव, भारत सरकार से भारतीय दूतावास में संपर्क कर रिहाई की दिशा में ठोस पहल करने की मांग को लेकर मेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed